एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में भारत और पाकिस्तान मुकाबले के बीच मैदान पर एक मजेदार, लेकिन अजीबोगरीब पल देखने को मिला। मोहम्मद नवाज़ का रन-आउट देखने वालों को हक्का-बक्का कर गया। नवाज़ की लापरवाही ने भारतीय फील्डिंग को मौका दे दिया, जिसे उन्होंने भुना लिया।
रविवार(21 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में भारत और पाकिस्तान मुकाबले के बीच एक अजीबोगरीब पल देखने को मिला। पाकिस्तान के बल्लेबाज़ मोहम्मद नवाज़ (21) तीसरे गेंद पर 19वें ओवर में रन लेने के चक्कर में बिल्कुल चौंकाने वाली गलती कर बैठे।
जसप्रीत बुमराह ने सलमान आगा को यॉर्कर डालने की कोशिश की, लेकिन फुल टॉस चला गया, जिसे सलमान ने मिड-विकेट की ओर खेला। दोनों बल्लेबाज़ एक रन तो पूरा किया, लेकिन नवाज़ दूसरा रन लेने के चक्कर में क्रिज से बाहर निकल आए लेकिन, बल्ला ग्राउंड नहीं किया। भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने चतुराई दिखाते हुए तुरंत बॉल को स्टंप पर फेंक दिया और नवाज़ रन-आउट हो गए। मोहम्मद नवाज़ का यह अजीबोगरीब रन-आउट सबको हक्का-बक्का ही कर गया।
VIDEO:
मैच की बात करें तो साहिबज़ादा फरहान(58 रन 45 गेंद) के अर्धशतक के दम पर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 172 रनों का लक्ष्य दिया। इसके अलावा निचले क्रम में मोहम्मद नवाज ने 19 गेंद में 21 रन और फहीम अशरफ ने 8 गेंद में नाबाद 20 रन की पारी खेली।
भारत के लिए शिवम दुबे ने 2 विकेट, हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट हासिल किया।
इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
Also Read: LIVE Cricket Score
पाकिस्तान: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।