आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 में रविवार को अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया लेकिन अफगानी सलामी बल्लेबाज़ मोहम्मद शहज़ाद ने अपने खेल से अपनी टीम का फायदा तो नहीं लेकिन नुकसान ज़रूर किया।

Advertisement

शहज़ाद ने अपनी पारी का आगाज़ पहली ही गेंद पर चौके के साथ किया लेकिन इसके बाद उन्होंने 10 डॉट बाल्स खेली। कीवी गेंदबाज़ों की तेज़ रफ्तार के सामने शहज़ाद पूरी तरह से बेबस नज़र आए और आड़े-टेढ़े शॉट खेलते हुए नज़र आए। आखिरकार पावरप्ले में टीम की लुटिया डूबोने के बाद शहज़ाद अपना विकेट भी फेंक गए।

Advertisement

शहज़ाद ने आउट होने से पहले 11 गेंदों में 4 रन बनाए और ये चार रन भी पहली ही बॉल पर आए थे। इस धीमी पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 36 का रहा। एडम मिल्ने ने उन्हें विकेट के पीछे डेवोन कॉनवे के हाथों कैच करवाया। 

वहीं, अफगानिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बीच चल रहे इस मुकाबले पर भारतीय टीम की भी निगाहें बनी हुई हैं क्योंकि अगर इस मैच में अफगानिस्तान न्यूज़ीलैंड को हरा देता है तो विराट कोहली की टीम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच सकेगी लेकिन अगर न्यूज़ीलैंड जीत गया तो करोड़ों भारतीयों के सपने एक बार फिर से टूट जाएंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार