11 जून। मोहम्मद शमी को लेकर एक बार फिर उनकी वाइफ हसीन जहां ने एक खास बयान देकर खलबली नचा दी है। मोहम्मद शमी के बारे में हसीन जहां ने कहा कि वो मुझे तलाक देकर अपने भाई की साली के साथ शादी करने वाले हैं।
Advertisement
हसीन जहां ने कहा कि ईद के 5 दिन के बाद मोहम्मद शमी निकाह कर लेंगे। हसीन जहां ने कहा कि शमी ने उन्हें तलाक देने के लिए मुझे पैसे का ऑफर दिया है।
हसीन जहां के इस बयान के बाद मोहम्मद शमी ने एक इंटरव्यू में कहा है कि ' मैं अपने पहले शादी से इतना परेशान हो गया हूं आपको लगता है कि मैं दूसरी शादी भी करूंगा।
मोहम्मद शमी ने अपनी वाइफ हसीन जहां के इस आरोप को सिरे से नकार दिया है। गौरतलब है कि हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर ना सिर्फ गैर औरत के साथ नाजायज संबध का आरोप लगाया था बल्कि मैच फीक्सिंग को लेकर भी कई आरोप लगाए हैं।