पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन बुधवार को एक कार दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। अजहरुद्दीन नया साल मनाने के लिए रणथंभौर आ रहे थे, तभी रास्ते में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि रणथंभौर के होटल के पास सड़क किनारे उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार के अंदर बैठे लोग बच गए हैं। हालांकि होटल के एक कर्मचारी चोटें आई है और अजहरुद्दीन की कार भी दुर्घटनाग्रस्त हुई है।

Advertisement

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पूर्व कप्तान अजहरुद्दीन अपने तीन दोस्तों के साथ यात्रा कर रहे थे, तभी सवाई माधोपुर आने के दौरान सूरवाल कसबा के नजदीक उनकी गाड़ी टायर फटने के कारण पलट गई। इससे सड़क किनारे लगे हुए एक ढाबे में कार जा घुसी।

Advertisement

घायल व्यक्ति को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अजहरुद्दीन और उनके दोस्तों को पास के एक होटल में शिफ्ट कराया गया है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार