टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। मोहम्मद शमी ने अपनी धारधार गेंदबाजी से विदेशी बल्लेबाजों के खूब पसीने छुड़वाए हैं। मोहम्मद शमी की राह पर उनके छोटे भाई मोहम्मद कैफ (Mohammed Kaif) भी चल रहे हैं।

Advertisement

मोहम्मद शमी के छोटे भाई मोहम्मद कैफ बॉलिंग ऑलरांउडर हैं। इस बीच उनकी गेंदबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में मोहम्मद कैफ बल्लेबाजों पर कहर बरपाते हुए नजर आ रहे हैं। बंगाल की अंडर 23 टीम की ओर से खेलते हुए कैफ ने बड़ौदा की टीम को काफी परेशान किया था।

Advertisement

मोहम्मद कैफ की गेंदबाजी में कुछ हद तक उनके भाई शमी की गेंदबाजी की झलक देखने को मिलती है। मोहम्मद कैफ कितने शानदार गेंदबाज है इस बात की झलक इस वीडियो में साफ पता चलती है। कैफ की लहराती गेंदों पर बल्लेबाज पूरी तरह से बेबस नजर आ रहा है। इस वीडियो को खूद कैफ ने शेयर किया है।

मोहम्मद कैफ जिस लय में गेंदबाजी कर रहे हैं उसको देखकर ऐसा लगता है कि वह दिन दूर नहीं जब अपने भाई शमी की ही तरह वह भी इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करें। बता दें कि विजय हजारे ट्रॉफी में मोहम्मद कैफ बंगाल की ओर से शिरकत करते हुए नजर आए थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार