भारतीय क्रिकेट टीम से चोट के चलते बाहर चल रहे मोहम्मद शमी ने लगभग 360 दिन बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर ली है। शमी को बंगाल और मध्य प्रदेश के बीच चल रहे रणजी मैच के दौरान पूरी ताकत से गेंदबाजी करते हुए देखा गया, जिससे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में खेलने की उनकी संभावना बढ़ गई है।

Advertisement

बुधवार को रणजी मैच के पहले दिन शमी ने मध्य प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में 10 ओवर गेंदबाजी करते हुए 34 रन दिए। पहले दिन बेशक शमी को एक भी विकेट नहीं मिला लेकिन दूसरे दिन इस गेंदबाज़ ने शानदार वापसी करते हुए चार विकेट चटकाए और फैंस को ये उम्मीद दी कि वो वापस अपनी पुरानी लय में आ रहे हैं और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम का हिस्सा बन सकते हैं।

Advertisement

2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद घुटने की चोट के कारण बाहर हुए शमी तब से रिहैब में थे। 34 वर्षीय शमी ने आखिरी बार प्रथम श्रेणी मैच जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेला था। रणजी मैच से पहले इंस्टाग्राम पर शमी ने कहा कि खेल से "360 दिन दूर रहना बहुत लंबा समय है" और वो अपने राज्य का प्रतिनिधित्व उसी जुनून और ऊर्जा के साथ करना चाहते हैं।

भारतीय टीम इस समय बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया में है जो पांच मैचों की टेस्ट सीरीज है। सभी की निगाहें शमी पर थीं कि वो दौरे पर वापसी करें, लेकिन टीम की घोषणा से ठीक पहले तेज गेंदबाज अपनी चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाए। पहला मैच 22 नवंबर को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा और ये रणजी मैच शमी के लिए राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए अंतिम लिटमस टेस्ट होगा। मौजूदा भारतीय तेज गेंदबाजी की अगुआई जसप्रीत बुमराह कर रहे हैं, जिन्हें मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा का साथ मिलेगा। हालांकि गेंदबाजी विभाग में अनुभव और धार की कमी है, लेकिन शमी के शामिल होने से टीम की कमी पूरी हो जाएगी।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया इस प्रकार है- रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रित बुमराह (उप कप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार