आईपीएल 2026 से पहले मोहम्मद शमी ने नेट्स में अपनी खतरनाक गेंदबाजी से सबका ध्यान खींच लिया है। लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रैक्टिस सेशन में शमी की यॉर्कर गेंदों ने स्टंप्स उखाड़ दिए। उनके इस प्रदर्शन को देखकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज और लखनऊ सुपर जायंट्स के हेड कोच जस्टिन लैंगर भी काफी प्रभावित नजर आए।

Advertisement

28 मार्च से आईपीएल 2026 का आगाज हो रहा है और भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी शानदार लय में नजर आ रहे हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के नेट सेशन के दौरान शमी ने अपनी तेज और सटीक गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। 

Advertisement

प्रैक्टिस के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स के बॉलिंग कोच भरत अरुण स्टंप्स के पास खड़े थे और उन्होंने शमी को गेंद थमाई। इसके बाद शमी ने अपने रन-अप के साथ पूरी रफ्तार में गेंद डाली और अपनी खासियत यानी यॉर्कर से सीधे स्टंप्स उड़ा दिए। नेट सेशन के बाद टीम हडल में हेड कोच जस्टिन लैंगर ने शमी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनकी यॉर्कर गेंदबाजी “कमाल की” है, जिसका वीडियो लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

VIDEO:

गौरतलब है कि 35 साल के शमी ने आखिरी बार 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और तब से भारतीय टीम में वापसी नहीं कर पाए हैं। लेकिन नेट्स में उनकी भारतीय टीम में वापसी के लिए भूख साफ नजर आ रही थी। 

आईपीएल करियर की बात करें तो शमी ने अब तक 119 मैचों में 133 विकेट लिए हैं। हालांकि पिछला सीजन उनके लिए खास नहीं रहा था। सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें IPL 2025 मेगा ऑक्शन में 10 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन वह 9 मैचों में सिर्फ 6 विकेट ही ले पाए और उनका इकॉनमी रेट भी 11.23 रहा।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

अब आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 10 करोड़ रुपये में ट्रेड के जरिए टीम में शामिल किया है। ऐसे में इस सीजन शमी के प्रदर्शन पर सभी की नजर रहेगी, क्योंकि यह उनके आईपीएल करियर के साथ-साथ भारतीय टीम में वापसी के लिए भी बेहद अहम साबित हो सकता है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार