सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ सुपरजायंट्स की शर्मनाक हार के बाद एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका टीम के कप्तान केएल राहुल पर सरेआम भड़कते हुए दिखे थे। गोयनका के इस व्यवहार के चलते उनकी काफी ट्रोलिंग तो हो ही रही है लेकिन अब भारत के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने भी इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। 

Advertisement

शमी ने गोयनका को फटकार लगाते हुए कहा कि इस तरह की प्रतिक्रिया का खेल में कोई स्थान नहीं है। शमी ने क्रिकबज्ज पर बोलते हुए कहा, “करोड़ों लोग आपको देख रहे हैं और आपसे सीख रहे हैं। अगर ये चीजें कैमरे के सामने होती हैं और आप स्क्रीन पर ऐसी प्रतिक्रियाएं देखते हैं, तो ये शर्मनाक है। आपका एक दिन होना चाहिए बात करने का, ये मैसेज बहुत गलत जाता है।''

Advertisement

उस मैच में एलएसजी को सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 विकेट से हरा दिया था। हैदराबाद के ओपनर्स ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए केवल 9.4 ओवर में 166 रन चेज़ कर दिए थे और इस हार के बाद गोयनका की राहुल के साथ एनिमेटेड चैट कैमरे में कैद हो गई। यही कारण है कि हर क्रिकेट एक्सपर्ट गोयनका के इस व्यवहार की आलोचना कर रहा है।

Also Read: Live Score

शमी ने आगे बोलते हुए कहा, “ये ध्यान रखना बहुत महत्वपूर्ण है कि खिलाड़ियों का सम्मान होता है और एक मालिक के रूप में आप भी एक सम्मानित व्यक्ति हैं। ऐसा नहीं है कि आप अचानक बात कर रहे हैं। अगर आपको ऐसा करना है, तो कई अलग-अलग तरीके हैं। आप यही काम ड्रेसिंग रूम या होटल में भी कर सकते थे। मैदान पर ऐसा करना जरूरी नहीं था। ऐसी प्रतिक्रिया दे के कोई लाल किले पर झंडा तो गाड़ नहीं दिया आपने। वो कप्तान है, कोई सामान्य खिलाड़ी नहीं। ये एक टीम गेम है। योजना सफल न हो तो कोई बड़ी बात नहीं। खेल में कुछ भी संभव है। मैं समझता हूं कि अच्छे या बुरे दिन हो सकते हैं, लेकिन हर खिलाड़ी का सम्मान होता है और बात करने का एक तरीका होता है। खेल में ऐसे कई क्षण आते हैं जब गुस्सा भड़क जाता है और खिलाड़ी एक-दूसरे से झगड़ने लगते हैं। क्रिकेट या किसी भी खेल में ऐसा नहीं होना चाहिए, लेकिन एक खिलाड़ी का दूसरे खिलाड़ी से बात करना अलग बात है, लेकिन बाहर से किसी खिलाड़ी के साथ कुछ चर्चा करना अलग बात है। हम जो देख रहे हैं उसके आधार पर केवल अनुमान लगा रहे हैं और केवल केएल राहुल ही बता सकते हैं कि बातचीत किस बारे में थी, लेकिन इस प्रकार की प्रतिक्रियाओं का खेल में कोई स्थान नहीं है।”

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार