Most Wickets in 2023 World Cup: अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम जहां वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज हुआ, वहीं 19 नवंबर को भारत औऱ ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में ट्रॉफी के लिए टक्कर तो होगी ही, साथ ही मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) औऱ एडम जाम्पा (Adam Zampa) के बीच टूर्नामेंट का सबसे सफल गेंदबाज बनने की रेस होगी। 

Advertisement

मोहम्मद शमी VS एडम जाम्पा

Advertisement

मौजूदा वर्ल्ड कप में गेंदबाजी में शमी और जाम्पा दोनों का ही प्रदर्शन शानदार रहा है। लेकिन शमी कम मैच खेलकर भी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर हैं। शमी ने कुल 6 मुकाबले खेले हैं और 5.01 की इकॉनमी से 23 विकेट चटकाए हैं। शमी ने तीन मैच में 5 या उससे ज्यादा विकेट चटकाए हैं और एक वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले वह इकलौते क्रिकेटर हैं। 

जाम्पा ने 10 मैच में 5.47 की इकॉनमी से 22 विकेट लिए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए सेमफाइनल में जाम्पा अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे।
फाइनल में दोनों के पास एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। फिलहाल यह रिकॉर्ड मिचेल स्टार्क के नाम दर्ज है। स्टार्क ने इंग्लैंड में हुए 2019 वर्ल्ड कप में 27 विकेट लेकर यह रिकॉर्ड बनाया था। स्टार्क को पछाड़ने के लिए शमी को 5 और जाम्पा को 6 विकेट की दरकार है। 

ये रिकॉर्ड्स भी बना सकते हैं शमी औऱ जाम्पा

शमी अगर फाइनल में 3 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में लसिथ मलिंगा (56) और वसीम अकरम (55) को पछाड़कर चौथे नंबर पर पहुंच जाएंगे। शमी के नाम वर्ल्ड कप में 17 पारियों में 54 विकेट दर्ज हैं। 

Advertisement

Also Read: Live Score

जाम्पा एक वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज बन सकते हैं, इसके लिए उन्हें 2 विकेट की जरूरत है। फिलहाल यह कीर्तिमान मुथैया मुरलीधरन के नाम है, जिन्होंने 2007 वर्ल्ड कप में 23 विकेट हासिल किए थे। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार