23 जनवरी। नेपियर में खेले गए पहले वनडे में भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की और न्यूजीलैंड को 157 रन पर ऑलआउट कर दिया।

Advertisement

भारत के तरफ से कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद शमी ने गजब की गेंदबाजी की और कीवी बल्लेबाजों को जल्द से जल्द आउट कर पवेलियन भेज दिया।

Advertisement

आपको बता दें कि न्यूजीलैंड पारी में मोहम्मद शमी ने 3 विकेट लिए और अपने वनडे करियर में 100 विकेट भी पूरे करने में सफल रहे। 

मोहम्मद शमी वनडे क्रिकेट में भारत के तरफ से सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। न्यूजीलैंड पारी के बाद भारत के पूर्व महान दिग्गज गौतम गंभीर ने एक खास ऐलान कर दिया।

गंभीर ने कहा कि मोहम्मद शमी बिल्कुल गजब के गेंदबाज नजर आ रहे हैं। उनका अब वर्ल्ड कप की टीम में खेलना बिल्कुल तय हो गया है। स्कोरकार्ड

गौरतलब है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट काफी समय से संतुलित वर्ल्ड कप की तैयारी में है लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में जिस तरह से भारतीय गेंदबाजों ने परफॉर्मेंस किया है उससे भारतीय गेंदबाजी डिपार्टमेंट वर्ल्ड कप के लिए बिल्कुल तैयार नजर आ रहा है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार