गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की शानदार गेंदबाजी की मदद से भारतीय टीम ने सोमवार (17 अक्टूबर) को गाबा में खेले गए अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया को छह रन से हरा दिया। वहीं, कप्तान एरॉन फिंच ने 54 गेंदों पर 76 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया को आखिरी दो ओवरों में जीत के लिए 16 रनों की दरकरार थी औऱ छह विकेट बचे थे। लेकिन मोहम्मद शमी और हर्षल पटेल की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज 9 रन ही बना सके और पूरी टीम आउट हो गई।

Advertisement

भारतीय टीम द्वारा दिए गए 187 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरुआत शानदार रही। सलामी जोड़ी मिशेल मार्श और कप्तान एरॉन फिंच ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाते हुए 41 रन की साझेदारी की। हालांकि, मार्श 35 के स्कोर पर आउट हो गए। गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने बल्लेबाज को क्लीन बोल्ड करते हुए वापस पवेलियन भेज दिया। वहीं, फिंच ने 54 गेंद पर 76 रन की पारी खेली, जिसमें 3 छक्के और 7 चौके शामिल हैं।

Advertisement

एक समय क्रीज पर ऐसा लग रहा था, जैसे ऑस्ट्रेलिया ने मैच को अपनी तरफ कर लिया है। लेकिन मोहम्मद शमी के आखिरी ओवर में चार विकेट ने भारतीय टीम के वर्ल्ड कप जीतने की उम्मीदों को और खरा कर दिया है। शमी ने आखिरी ओवर में तीन विकेट झटके, जिसमें पैट कमिंस (7), जोश (1) और केन रिचर्डशन (0) का विकेट शामिल है। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।

वहीं, भुवनेश्वर कुमार भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी 2 विकेट चटकाए, जिसमें मिशेल मार्श (35) और ग्लेन मैक्सवेल (23) का विकेट शामिल है। साथ ही अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और हर्षल पटेल ने 1-1 विकेट झटके।

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ 23 अक्टूबर को खेला जाएगा।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार