भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला (ENG vs IND 3rd Test) लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम, लंदन में खेला जा रहा है जहां मुकाबले के चौथे दिन, रविवार 13 जुलाई को टीम इंडिया के धाकड़ तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने इंग्लिश बैटर बेन डकेट को आउट करके एक फायरी सेंड ऑफ दिया।

Advertisement

बेन डकेट को आउट करने के बाद मोहम्मद सिराज का जश्न देखने लायक था। डकेट ने सिराज की गेंद पर पुल खेलने की कोशिश की लेकिन ये शॉट खेलने के लिए उनके पास जगह की कमी थी और उनका पुल शॉट सीधा जसप्रीत बुमराह के हाथों में चला गया। विकेट मिलते ही सिराज का जोश देखने लायक था और वो शेर की तरह दहाड़ते हुए डकेट के पास चले गए और इस दौरान दोनों के कंधे भी हल्के से टकरा गए।

Advertisement

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज ने आउट होने से पहले उन्होंने12 गेंदों पर 12 रन बनाए। इस बीच, मैदानी अंपायरों ने सिराज के आक्रामक व्यवहार पर ध्यान दिया और भारतीय टीम के बाहर जाने के बाद उनसे बात की। डकेट का विकेट इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज का मैच में तीसरा विकेट था, जिन्होंने पहली पारी में 23.3 ओवर में 85 रन देकर 2 विकेट लिए थे। डकेट की बात करें तो पिछली पारी में 23 रन बनाने के बाद ये टेस्ट में एक और कम स्कोर था।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस मैच की बात करें तो खबर लिखे जाने तक चौथे दिन का पहला सेशन खत्म हो चुका है जिसे टीम इंडिया ने अपने नाम किया। इस सेशन में इंग्लैंड ने 25 ओवर खेले जिसमें उन्होंने 4 विकेट खोकर 98 रन बनाए। मैदान पर जो रूट (17) और बेन स्टोक्स (2) की जोड़ी मौजूद है। ये भी जान लीजिए कि इससे पहले भारत और इंग्लैंड, दोनों ही टीमों ने अपनी पहली इनिंग में 387-387 रन बनाए थे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार