आईपीएल 2026 में यशस्वी जायसवाल का खराब फॉर्म क्वालिफायर-2 मुकाबले में भी जारी रहा। वो इस बड़े मैच में पहले ही ओवर में अपना विकेट फेंक गए। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन जायसवाल और ध्रुव जुरेल ने पहले दो ओवर में ही अपने विकेट फेंक दिए।
जायसवाल ने सिराज के सामने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन वो डीप में प्रसिद्ध कृष्णा को कैच थमा बैठे। आउट होने से पहले जायसवाल ने सिर्फ एक रन बनाया। इतना ही नहीं, इसके बाद ध्रुव जुरेल भी अपन विकेट गंवा बैठे। वो भी रबाडा के खिलाफ हवाई शॉट लगाने गए लेकिन शुभमन गिल के हाथ में आसान सा कैच थमा बैठे। उनके विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
#GT pacers firing all guns blazing
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2026
Mohd. Siraj and Kagiso Rabada both striking in their first over
Updates https://t.co/eupS8cBPc2#TATAIPL | #Qualifier2 | #TheFinalLeap | #GTvRR | @gujarat_titans pic.twitter.com/keX7ATVkKm
बता दें कि इस मैच में राजस्थान ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं गुजरात ने एक बदलाव करते हुए साई किशोर को शामिल किया है। गौरतलब है कि इस मैच की विजेता टीम का सामना फाइनल में खिताब के लिए डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से रविवार (31 मई) को होगा। वहीं इस मैच में हारने वाली टीम का टूर्नामेंट में सफर यहीं समाप्त हो जाएगा।
टीमें इस मैच के लिए
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग XI): साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, अरशद खान।
Also Read: LIVE Cricket Score
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग XI): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यश पुंजा, बृजेश शर्मा।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।