Rr batting failure
VIDEO: सिराज के सामने फिसड्डी निकले यशस्वी जायसवाल, मैच के पहले ओवर में ही किया आउट
आईपीएल 2026 में यशस्वी जायसवाल का खराब फॉर्म क्वालिफायर-2 मुकाबले में भी जारी रहा। वो इस बड़े मैच में पहले ही ओवर में अपना विकेट फेंक गए। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन जायसवाल और ध्रुव जुरेल ने पहले दो ओवर में ही अपने विकेट फेंक दिए।
जायसवाल ने सिराज के सामने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन वो डीप में प्रसिद्ध कृष्णा को कैच थमा बैठे। आउट होने से पहले जायसवाल ने सिर्फ एक रन बनाया। इतना ही नहीं, इसके बाद ध्रुव जुरेल भी अपन विकेट गंवा बैठे। वो भी रबाडा के खिलाफ हवाई शॉट लगाने गए लेकिन शुभमन गिल के हाथ में आसान सा कैच थमा बैठे। उनके विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
Related Cricket News on Rr batting failure
-
WTC Final में हार के बाद कमिंस ने माना साउथ अफ्रीका के दम को, बोले.. इसलिए वो ट्रॉफी…
लॉर्ड्स में खेले गए WTC फाइनल में साउथ अफ्रीका ने इतिहास रच दिया। एडन मार्करम की शानदार सेंचुरी और बवुमा की दमदार पारी ने 27 साल का सूखा खत्म कर टीम को पहली बार वर्ल्ड ...
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago