अपना तीसरा टेस्ट खेल रहे मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने ब्रिसबेन में जारी चौथे टेस्ट मैच के पहले और दूसरे दिन कई शानदार इन-कटर गेंदें फेंकी। कहा जा रहा है कि वह गाबा की पिच की दरार का फायदा लेकर इन-कर्टस फेंक रहे हैं लेकिन भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इससे इत्तेफाक नहीं रखते।

Advertisement

सचिन का मानना है कि सिराज में इन-कटर्स फेंकने की नेचुरल काबिलियत है और ऐसे में यह कहना कि वह पिच की दरार का फायदा लेकर इन-कटर्स फेंक रहे हैं, गलत है।

Advertisement

26 साल के दाएं हाथ के गेंदबाज सिराज को लेकर सचिन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "जब सिराज गेंदबाजी कर रहे थे तब मैंने कुछ लोगों को कहते सुना कि वह दरार का फायदा लेकर इन-कटर्स फेंक रहे हैं। लेकिन मैंने जो देखा वह बिल्कुल अलग है। वह आउट स्विंगर फेंक रहे थे। सीम पहले स्लिप की ओर होती थी और कभी-कभी दूसरे स्लिप की ओर होती है।

उन्होंने आगे कहा, मैंने देखा कि वह जब इन-कटर्स डाल रहे होते हैं तो उनकी उंगली का मूवमेंट बदल जाता है। वह क्रास सीम हो जाते हैं। ऐसे में मैं नहीं मानता कि उनके इन-कटर्स पिच में दरार का नतीजा हैं। उनके अंदर इन-कटर्स डालने की नेचुरल काबिलियत है।" 
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार