11 जून। भारतीय क्रिकेट फैन्स के लिए एक बड़ी खबर आई है। अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच से मोहम्मद शमी बाहर हो गए हैं। मोहम्मद शमी यो- यो टेस्ट पास करने में सफल नहीं हो पाए जिसके कारण बीसीसीआई ने शमी को इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

Advertisement

मोहम्मद शमी की जगह नवदीप सैनी को भारतीय टीम में शामिल कर लिया गया है। नवदीप सैनी अब अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।

आपको बता दें कि भारत और अफगानिस्तान के बीच ऐतिहासिक टेस्ट मैच 14 जून से बैंगलोर में खेला जाएगा। गौरतलब है कि अफगानिस्तान टेस्ट मैच से पहले हर एक खिलाड़ियों का यो- यो टेस्ट होना है। 

जो दिग्गज यो - यो टेस्ट में पास होंगे उन्हें ही भारतीय टीम में शामिल किया जाएगा।

आपको बता दें कि नवदीप सैनी ने अबतक 31 फर्स्ट क्लास मैच खेलकर 96 विकेट लेने का कमाल कर चुके हैं। गौतम गंभीर ने ही इस युवा गेंदबाज को पहचान कर दिल्ली की रणजी टीम में शामिल कराया था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार