मुंबई, 8 अप्रैल (CRICKETNMORE)| पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ और बलविंदर सिंह संधू भारत की 1983 विश्व कप जीत पर आधारित फिल्म '83' की टीम की मदद करने के लिए आगे आए हैं।

Advertisement

यह फिल्म कबीर खान द्वारा निर्देशित और रिलायंस इंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत तथा मधु मंटेना और विष्णु इंदुरी द्वारा प्रदर्शित की गई है। 

Advertisement

रिलायंस इंटरटेनमेंट ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर लिखा, "जब मोहिंदर 'जिम्मी' अमरनाथ और बलविंदर सिंह संधू आपके साथ हो तो कोई पहाड़ ऊँचा नहीं है।" 

फिल्म में साकिब सलीम अमरनाथ की भूमिका निभाएंगे जबकि पंजाबी स्टार एमी विर्क तेज गेंदबाज संधू की भूमिका में होंगे। 

फिल्म के मुख्य स्टार रणवीर सिंह हैं, जो कपिल देव की भूमिका निभाएंगे। वह धर्मशाला में अमरनाथ के साथ टीम रिहर्सल को लेकर बेहद उत्साहित थे। 

रणवीर ने अपने सोशल मीडिया पर एक ग्रुप तस्वीर साझा की है जिसमें निर्देशक कबीर खान के साथ सम्पूर्ण टीम बलविंदर सिंह संधू और मोहिंदर अमरनाथ के साथ पोज करते हुए नजर आ रहे हैं। 

Advertisement

उन्होंने लिखा है, " 'जिम्मी' एक और केवल एक चैम्पियन मोहम्मद अमरनाथ।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार