पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इंग्लैंड औऱ वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम की घोषणा कर दी है। पाकिस्तान को इंग्लैंड दौरे पर तीन वनडे औऱ तीन टी-20 मैच की सीरीज, वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच टी-20 मैच और दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है। 21 सदस्यीय टेस्ट टीम में मोहम्मद अब्बास औऱ नसीम शाह की वापसी हुई है। वहीं, यासिर शाह को भी मौका मिला है। 

Advertisement

टी-20 टीम में युवा विकेटकीपर आजम खान (Azam Khan) को पहली बार टीम में मौका मिला है। आजम पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर मोइन खान (Moin Khan Son) के बेटे हैं। उन्होंने पाकिस्तान टीम में अपनी जगह बनाने के लिए 30 किलो वजन कम किया है। एक साल पहले उनका वजन 130 किलो के करीब था। पाकिस्तान सुपर लीग में शानदार प्रदर्शन के अलावा उन्होंने घरेलू क्रिकेट में खेले गए 36 टी-20 मैच में 157 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

Advertisement

इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें  पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता मोहम्मद वसीम फोन पर आजम खान से बात करते हुए नजर  आ रहे हैैं। इस वीडियो में वसीम जैसे ही आजम को टी-20 टीम में उनके सेलेक्शन के बारे में बताते हैं, तो उनके होश उड़ जाते हैं।

आज़म कहते हैं कि सर आप सच बोल रहे हैं ना। इसके बाद जैसे ही वसीम धीरे-धीरे बात को आगे बढ़ाते हैं तो मईन खान के बेटे आजम को यकीन हो जाता है कि पाकिस्तान के लिए टी-20 खेलने का उनका सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर शेयर भी कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार