ऑस्ट्रेलिया के पूर्व इंटरनेशनल खिलाड़ी मोइसेस हेनरिक्स (Moises Henriques) ने फिनलैंड में हो रहे आईसीसी पुरुष T20 वर्ल्ड कप यूरोप सब-रीजनल क्वालिफ़ायर C इवेंट में पुर्तगाल के लिए शानदार शतक जड़कर धमाल मचा दिया। चेक रिपब्लिक के खिलाफ गुरुवार को खेले गए मुकाबले में हेनरिक्स ने 51 गेंदों में 218 की स्ट्राईक रेट से 111 रन की पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 7 छक्के जड़े।

Advertisement

हेनरिक्स की इस तूफानी पारी की बदौलत पुर्तगाल की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 211 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में चेक रिपब्लिक का स्कोर 8.5 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 24 रन था। इसके बाद बारिश के काऱण आगे का मुकाबला नहीं हो सका और पुर्तगाल ने डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार 91 रन से मुकाबला जीता।

हेनरिकेस टूर्नामेंट की शुरुआत में ही अपनी अहमियत साबित कर चुके थे। इजराइल के खिलाफ़ पुर्तगाल की पहली जीत में, उन्होंने 39 गेंदों पर नाबाद 66 रन बनाए और उनकी नई टीम 94 रनों से जीती। इसके बाद पुर्तगाल ने जर्मनी को चार विकेट से हराया, हालांकि उस मैच में हेनरिकेस सिर्फ़ एक रन ही बना पाए।

बता दें कि हेनरिक्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सभी फ़ॉर्मेट में 44 मैच खेले लेकिन कभी शतक के आंकड़े को हासिल नहीं कर पाए। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट से संन्यास लेकर उन्हें पुर्तगाल का प्रतिनिधित्व करने के लिए अपनी टीम बदल ली, क्योंकि वे अपने जन्मस्थान के कारण पुर्तगात खेलने के लिए पात्र हो गए थे। हेनरिक्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी बार इंटनरेशनल क्रिकेट 2021 में खेला था।

Also Read: LIVE Cricket Score

सब-रीजनल क्वालिफायर C में 10 टीमें शामिल हैं और यह ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले 2028 टी-20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफिकेशन का एक हिस्सा है। पुर्तगाल ने ग्रुप B में टॉप किया, जिसमें चेक रिपब्लिक, जर्मनी, ग्रीस और इज़राइल भी शामिल थे, जबकि स्पेन ड्रॉ के दूसरे हिस्से से आगे बढ़ा। अब ये दोनों टीमें फ़ाइनल में आमने-सामने होंगी, क्वालिफिकेशन तो पक्का हो चुका है, लेकिन अभी भी खिताब जीतना बाकी है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार