क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) में जारी प्रशासकीय उठापटक का नतीजा यह हुआ है कि साउथ अफ्रीकी टीम की वनडे प्रायोजक मोमेंटम ने अप्रैल 2021 में टीम के साथ जारी अनुबंध के बाद करार को आगे नहीं बढ़ाने और टीम का साथ छोड़ने का फैसला किया है। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, मोमेंटम ने टीम के साथ अपने प्रायोजक के लिए नया करार नहीं करने का निर्णय लिया है। मोंमेटम वनडे टीम के अलावा फ्रेंचाइजी वनडे कप, नेशनल कप चैंपियनशिप, अंडर-13, अंडर-15 और अंडर-17 के प्रायोजक से भी हट जाएगी। हालांकि वह 2023 तक महिला टीम की प्रायोजक बनी रहेगी।

Advertisement

वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी ने एक बयान में कहा कि सीएसए प्रशासन में मौजूदा समय में जो कुछ भी चल रहा है, वह उससे संतुष्ट नहीं हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका में ओलंपिक से जुड़ी संस्था-साउथ अफ्रीकन स्पोर्ट्स कनफेडरेशन एंड ओलंपिक कमिटि (सैसकॉक) ने क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) के बोर्ड और सीनियर कार्यकारी को इस्तीफा देने को कहा है।

सीईओ कुग्रेंडी गोवेंडर, कंपनी के सचिव वेल्श ग्वाजा और कार्यकारी मुख्य वाणिज्य अधिकारी थामी मथेम्बु अब सीएसए में ज्यादा दिनों तक कामकाज नहीं देख पाएंगे।

सैसकॉक अब सीएसए में मामले की जांच के लिए एक टास्क टीम गठित करेगी। पैनल टास्क टीम के सदस्यों को अंतिम रूप देने के एक महीने के भीतर सैसकॉक और सीएसए की सदस्य परिषद के लिए सिफारिशें करेगा।

संस्था ने कहा कि सीएसए में कुप्रबंधन और कदाचर जारी है, जिसने क्रिकेट को अव्यवस्था में पहुंचा दिया है।

Advertisement

सीएसए ने पिछले महीने ही अपने पूर्व सीईओ थबांग मोरोए को उनके पद से बर्खास्त कर दिया था।

सैसकॉक के इस कदम से साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम की मान्यता पर खतरा मंडराने लगा है। ऐसे में आईसीसी से टीम की मान्यता खत्म हो सकती है और वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर हो सकता है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार