कप्तान मोमिनुल हक (88) और विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास (86) की पारी के बदौलत सोमवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट पर 401 रन बनाए। बांग्लादेश ने पहली पारी में 73 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त बना ली है और न्यूजीलैंड के कुल 328 रनों के जवाब में चार विकेट अभी भी बरकरार हैं।

Advertisement

पहले सत्र में बांग्लादेश 175/2 आगे खेलते हुए उन्होंने 2 विकेट खोकर 45 रन ही जोड़ सके। इस दौरान, नील वैगनर ने दिन के तीसरे ओवर में महमूदुल हसन जॉय का विकेट लिया, जो 78 रन बनाकर आउट हो गए।

Advertisement

इसके बाद, मुशफिकुर रहीम (12) ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर पवेलियन लौट गए। इस प्रकार लंच तक कप्तान मोमिनुल और दास क्रीज पर मौजूद रहे।

दूसरे सत्र में लिटन और मोमिनुल ने बांग्लादेश को मजबूत शुरुआत दी, क्योंकि लिटन ने चौकों की झड़ी लगा दी और मोमिनुल ने भी कीवी गेंदबाजों की परीक्षा ली, विशेष रूप से जेमीसन और वैगनर की।

इससे मेजबान गेंदबाज निराश हो गए क्योंकि दोनों ने चाय ब्रेक से पहले बिना विकेट खोए टीम के लिए 87 रन जोड़े।

चाय के बाद दोनों बल्लेबाज अच्छे टच में दिख रहे थे और अपने-अपने शतकों की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन इस शतकीय साझेदारी को बोल्ट ने तोड़ दिया, जब मोमिनुल को 88 रनों पर आउट कर दिया। इसके बाद, बोल्ट ने लिटन को भी आउट कर दिया, इस तरह दोनों अपने शतक से चूक गए।

Advertisement

इस प्रकार तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने 401/6 रन बनाए। यासिर अली (नाबाद 11) और मेहदी हसन (नाबाद 20) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

संक्षिप्त स्कोर : न्यूजीलैंड 328 , बांग्लादेश 156 ओवर में 401/6 (महमूदुल हसन जॉय 78, नजमुल हुसैन शान्तो 64, मोमिनुल हक 88, लिटन दास 86 ट्रेंट बोल्ट 3/61)।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार