Monank Patel Record: संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के कैप्टन मोनांक पटेल (Monank Patel) ने रविवार, 15 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के 26वें मुकाबले में नामीबिया के खिलाफ अर्धशतक ठोककर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने एक बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में मोनांक पटेल ने USA के लिए ओपनिंग करते हुए 30 गेंदों पर 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 52 रनों की शानदार अर्धशतक पारी खेली। खास बात ये है कि इसी के साथ अब मोनांक पटेल USA के लिए टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक पचास प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
उन्होंने अपने करियर में 40 मुकाबले खेले और आठवीं बार फिफ्टी प्लस स्कोर करके ये कारनामा किया। बताते चलें कि उन्होंने सैतेजा मुक्कमल्ला का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 21 इनिंग में USA के लिए 7 बार फिफ्टी प्लस इनिंग खेली है।
यूएसए के लिए सर्वाधिक 50 प्लस स्कोर
- 8 - मोनांक पटेल (40 पारी)
- 7 - सैतेजा मुक्कमल्ला (21 पारी)
- 6 - एंड्रीज़ गूस (26 पारी)
- 5 - स्टीवन टेलर (29 पारी)
काफी कम लोग ये जानते हैं कि मोनांक पटेल की जड़े भारत से जुड़ी हैं और वो टीम इंडिया के दो सुपरस्टार खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल के करीबी दोस्त हैं। उन्होंने गुजरात के लिए अक्षर पटेल के साथ अंडर-16 और जसप्रीत बुमराह के साथ अंडर-19 खेला है।
बात करें अगर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 26वें मुकाबले की तो यूएसए ने नामीबिया के सामने जीत हासिल करने के लिए 200 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा है। इसका पीछा करते हुए नामीबिया बिना कोई विकेट खोए 1 ओवर में 6 रन जोड़ चुकी है। यहां देखे लाइव स्कोर कार्ड
ऐसी है दोनों टीमें
यूएसए (प्लेइंग XI): मोनंक पटेल (विकेट कीपर), शायन जहाँगीर, सैतेजा मुक्कमल्ला, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, मिलिंद कुमार, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शल्कविक, एहसान आदिल, सौरभ नेत्रवलकर।
Also Read: LIVE Cricket Score
नामीबिया (प्लेइंग XI): जान फ्राइलिंक, लोरेन स्टीनकैंप, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेट कीपर), डायलन लीचर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, मैक्स हेइंगो।