पोर्ट एलिजाबेथ, 27 दिसंबर (CRICKETNMORE)| मोर्ने मोर्केल (20/3) की शानदार गेंदबाजी के दम पर साउथ अफ्रीका ने सेंट जॉर्ज पार्क में खेले जा रहे एकमात्र दिन-रात के टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे को बैकफुट पर धकेल दिया है। जिम्बाब्वे की टीम स्टम्प्स तक केवल 30 रन ही बना पाई है और अपने चार विकेट गंवा चुकी है। रेयान बर्ल (15) और केल जार्विस (4) नाबाद हैं। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका की ओर से पहली पारी में बनाए गए 309 रनों के स्कोर के तहत जिम्बाब्वे अब भी 279 रन पीछे है। कमाल की खूबसूरत है हार्दिक पांड्या की भाभी, पंखुड़ी शर्मा 

Advertisement

मोर्केल ने जिम्बाब्वे का पहला विकेट पहली ओवर की पहली ही गेंद पर गिराया। हेमिल्टन मसकजदा खाता भी नहीं खोल पाए थे। टीम ने 11 रन ही जोड़े थे कि मोर्केल ने चामु छिबाबा (6) को आउट कर टीम को दूसरा झटका दिया। 

इसी स्कोर पर ब्रेंडन टेलर भी मोर्केल की गेंद पर आउट हो गए। टेलर को भी मोर्केल ने खाता खोलने का मौका नहीं दिया। 14 के कुल योग पर क्रेग एर्विने (4) का भी विकेट गिर गया। उन्हें वर्नोन फिलेंडर ने पगबाधा आउट कर पवेलियन की राह दिखाई। 

 

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लेने वाली साउथ अफ्रीका एडेन मार्कम (125) की शानदार शतकीय पारी के दम पर जिम्बाब्वे के खिलाफ 309 रन बनाए। टीम ने नौ विकेट गंवाकर इसी स्कोर पर अपनी पारी घोषित कर दी। कमाल की खूबसूरत है हार्दिक पांड्या की भाभी, पंखुड़ी शर्मा 

साउथ अफ्रीका के लिए इस पारी में कप्तान अब्राहम डिविलियर्स (53) के अर्धशतक ने भी अहम योगदान दिया। 

Advertisement

इस पारी में जिम्बाब्वे के लिए केल जार्विस और क्रिस मोफु ने तीन-तीन विकेट लिए, वहीं ग्रेमे क्रीमर को दो सफलताएं मिली।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार