14 दिसंबर। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने धमाल कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले विकेट के लिए 100 रनों से ज्यादा रनों की पार्टनरशिप कर ली है। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई टीम का पहला विकेट गिर चुका है। जसप्रीत बुमराह ने एरोन फिंच को 50 रन के नीजी स्कोर पर आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई है। 107 रन पर कंगारू टीम का पहला विकेट गिरा है।

Advertisement

एक तरफ जहां मार्कस हैरिस ने अर्धशतक जमाकर कमाल कर दिया तो वहीं दूसरी ओर एरोन फिंच भी अर्धशतक जमाने में सफल हो गए हैं।

आपको बता दें कि साल 2018 में ऑस्ट्रेलियाई ओपनरों ने 9 मौकों पर 50 से ज्यादा रन बनाए हैं। वैसे इस साल श्रीलंका के ओपनर्स ने सबसे ज्यादा दफा टेस्ट में 50 या उससे ज्यादा रन बनानें में सफलता पाई है।

वहीं साउथ अफ्रीकी टीम के तरफ से ओपनर्स ने इस साल 9 दफा 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बना पाने में सफल रहे हैं।

Advertisement

इसके अलावा आपको बता दें कि साल 2018 में ऑस्ट्रेलियाई टीम के तरफ से टेस्ट में 6 बार ओपनर्स ने मिलकर 50 या उससे ज्यादा रन की पार्टनरशिप की है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार