बड़े-बड़े शॉट्स मारने के के लिए मशहूर इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स आईपीएल-13 में अपना पहला छक्का मारने के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। गुरुवार को भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वह एक भी छक्का नहीं मार सके। 

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स के स्टोक्स ने इस आईपीएल में अभी तक कुल 103 गेंदों का सामना किया है लेकिन एक भी छक्का नहीं मारा है। इस सीजन के वह अकेले खिलाड़ी है, जो 100 से ज्यादा गेंद खेलने के बाद भी एक भी छक्का नहीं मार सके हैं। 

Advertisement

वह हालांकि 14 चौके मारे चुके हैं और 22 की औसत से 110 रन बना चुके हैं।

इस सीजन उनका अभी तक आईपीएल में सर्वोच्च स्कोर 41 है। हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 30 रन बनाए और फिर राशिद खान की गेंद पर बोल्ड हो गए। पिछले सीजन भी वह नौ मैचों में सिर्फ चार छक्के मार सके थे।

स्टोक्स के बाद इस लिस्ट में दूसरा नाम किंग्स इलेवन पंजाब के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का है। मैक्सवेल ने 87 गेंदों में का सामना किया है और एक भी छक्का नहीं मार पाए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के केदार जाधव 66 गेंदों का सामना करते हुए एक भी छक्का नहीं मार पार हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार