रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बुधवार (14 अप्रैल) को खेले गए आईपीएल 2021 के मुकाबले में दोनों ही टीम के खिलाड़ियों से शानदार फील्डिंग देखने को मिली। जिसके चलते इस मुकाबले में एक आईपीएल मैच में सबसे ज्यादा कैच पकड़े जाने का रिकॉर्ड बन गया। 

Advertisement

दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने इस मुकाबले में कुल 16 कैच लपके। जिसमें हैदराबाद के खिलाड़ियों ने 8 औऱ आरसीबी के खिलाड़ियों ने भी 8 कैच लपके। 

Advertisement

इससे पहले एक आईपीएल मैच मे सबसे ज्यादा कैच 11 साल पहले पकड़े गए थे। 2010 में राजस्थान रॉयल्स और डेक्कन चार्जर्स के बीच खेले गए मुकाबले में दोनों टीम के खिलाड़ियों ने कुल 15 मैच लपके थे। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरबीसी की टीम ने ग्लेन मैक्सवेल (59) के अर्धशतक के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। 

जीत के लक्ष्य का पीछे करने उतरी हैदारबाद की टीम एक बार आसानी से जितती हुई लग रही थी। टीम का स्कोर 13.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 96 था। लेकिन स्पिनर शाहबाज अहमद ने एक ही ओवर में जॉनी बेयरस्टो ,मनीष पांडे औऱ अब्दुल समद को आउट कर मैच का पासा पलट दिया। हैदराबाद के लिए कप्तान डेविड वॉर्नर ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए, इसके अलावा पांडे ने 38 रनों की पारी खेली।   
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार