26 दिसंबर। मेलबर्न टेस्ट मैच में विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 20वां अर्धशतक जमाने के बिल्कुल करीब हैं। कोहली और पुजारा भारतीय पारी को बड़े स्कोर के तरफ ले जा रहे हैं। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

आपको बता दें कि विराट कोहली ने 47 रन के नाबाद पारी के दौरान एक खास रिकॉर्ड भी बना लिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली भारत के ऐसे दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं जिनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन दर्ज है।

Advertisement

इस समय तक कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई के खिलाफ कुल 3200 से ज्यादा इंटरनेशनल रन बना चुके हैं। कोहली से आगे महान सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन ने ऑस्ट्रेलियाई के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 6707 रन बनाए हैं।

कोहली ने इस मामले में लक्ष्मण (3173), द्रविड़ (3071) और धोनी (2589) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। विराट कोहली जिस तरह से हर मैच में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहे हैं वो अद्भूत सी बात है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार