कोलंबो, 31 अगस्त | भारत ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर गुरुवार को यहां जारी चौथे वनडे में श्रीलंका के सामने 376 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट खोकर 375 रन बनाए। लाइव स्कोर

Advertisement

भारत की टीम ने श्रीलंका में वनडे क्रिकेट में उच्चतम टीम स्कोर बनाया है। इससे पहले  2009 में भारत की टीम ने 5 विकेट पर 363 रन बनाए थे। 

मेहमान टीम के लिए कप्तान विराट कोहली ने 131 रनों की पारी खेली जबकि सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 104 रन बनाए। इन दोनों के अलावा मनीष पांडे ने 50 व महेंद्र सिंह धौनी ने 49 रनों का योगदान दिया।  श्रीलंका की तरफ से एंजेलो मैथ्यूज ने दो विकेट लिए। कप्तान लसिथ मलिंगा, विश्व फर्नाडो, अकिला धनंजय ने एक-एक विकेट लिया। 

Advertisement

धोनी ने रच दिया इतिहास

वनडे क्रिकेट में धोनी सबसे ज्यादा दफा नॉट आउट रहने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। धोनी अबतक 73 दफा नॉट आउट रहे हैं। इसके अलावा शॉन पॉलर 72 बार नॉट आउट रहे हैं तो वहीं चमिंडा वास भी वनडे में 72 दफा नॉट आउट रहे हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार