शिखर धवन और रोहित शर्मा ने शानदार बल्लबाजी करते हुए भारत को धमाकेदार शुरूआत दी है। दोनों ने 14 ओवर में अबतक ये खबर लिखे जाने तक 89 रन की पार्टनरशिप कर ली है। स्कोरकार्ड
Advertisement
आपोक बता दें कि वनडे में भारत के तरफ से रोहित शर्मा और शिखर धवन ने मिलकर अबतक के करियर में 4389* रन की पार्टनरशिप कर चुके हैं। अभी दोनों बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Advertisement
वनडे में भारत के तरफ से सबसे ज्यादा रन की पार्टनरशिप करने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के नाम है। दोनों ने एक दूसरे के साथ वनडे में कुल 8227 रन की पार्टनरशिप आपस में की थी।
वनडे में भारत के तरफ से सबसे ज्यादा रन की पार्टनरशिप करने वाली जोड़ी
सचिन तेंदुलकर- वीरेंद्र सहवाग ( 4387)
राहुल द्रविड़- सौरव गांगुली (4332)
रोहित शर्मा- विराट कोहली (4328)
गौरतलब है कि भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। शिखर धवन ने अपने वनडे करियर का 28वां अर्धशतक जमाने में सफल हो गए हैं।