एरॉन फिंच की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की जीत के साथ ही आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 का समापन हो गया। न्यूजीलैंड को 8 विकेट से रौंदकर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली बार यह खिताब अपन नाम किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने कप्तान केन विलियमसन (85) के शानदार अर्धशतक के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 7 गेंद बाकी रहते हुए 2 विकेट के नुकसान पर ही जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो रहे मिचेल मार्श और डेविड वॉर्नर। मार्श ने 50 गेंदों का सामना करते हुए छह चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 77 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वहीं वॉर्नर ने 38 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 53 रन बनाए।

Advertisement

डालिए टूर्नामेंट के कुछ आंकड़ों पर नजर

सबसे ज्यादा रन 

बाबर आजम (पाकिस्तान)- 6 पारियों में 303 रन

डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)- 7 पारियों में 289 रन

Advertisement

मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान)- 6 पारियों में 281 रन 

जोस बटलर (इंग्लैंड)- 6 पारियों में 269 रन 

चरित असलांका (श्रीलंका)- 6 पारियों में 231 रन 

सबसे ज्यादा विकेट

Advertisement

वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका)- 8 पारियों में 16 विकेट

एडम जाम्पा (ऑस्ट्रेलिया)- 7 पारियों में 13 विकेट

ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड)- 6 पारियों में 13 विकेट

Advertisement

शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)- 6 पारियों में 11 विकेट

जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया)- 7 पारियों में 11 विकेट 

उच्चतम स्कोर

Advertisement

जोस बटलर - 101* बनाम श्रीलंका

रस्सी वैन डेर डूसन - 94* बनाम इंग्लैंड

मार्टिन गुप्टिल - 93 बनाम स्कॉटलैंड

Advertisement

एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी

एडम ज़म्पा- 5/19 बनाम बांग्लादेश

मुजीब उर रहमान- 5/20 बनाम स्कॉटलैंड

Advertisement

आदिल राशिद- 4/2 बनाम वेस्टइंडीज
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार