25 अक्टूबर,नई दिल्ली(CRICKETNMORE)। बीते रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ मोहाली में हुए तीसरे वन डे में विराट कोहली ने लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाने में अहम किरदार निभाया था। 27 साल के कोहली ने अपने इस पारी के दौरान कई नए कीर्तिमान बनाए। 

चौथे वनडे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, दिग्गज की हुई छुट्टी

Advertisement

कोहली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। लेकिन एक रिकॉर्ड ऐसा भी है जिसमें विराट कोहली महान सचिन तेंदुलकर से काफी पीछे हैं।

4G से भी ज्यादा स्पीड है धोनी, रॉस टेलर को इस तरह से किया स्टंप

Advertisement

अपनी सरजमीं पर जीत के लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटरों की लिस्ट में विराट कोहली पांचवें नंबर पर हैं। इस मामले में सबसे आगे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन ने घरेलू मुकाबलों में लक्ष्य का पीछा करते हुए 89 मैचों में 47.27 की औसत से 3593 रन बनाए हैं। जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैदराबाद में खेली गई पारी उनकी बेस्ट पारी है।

चौथे वनडे से पहले धोनी एंड कंपनी के लिए आई बुरी खबर, क्रिकेट फैन्स को निराश करने वाली खबर

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के महान हरफनमौला खिलाड़ी जैक कैलिस हैं जिन्होंने 73 मैचों में 2446 रन बनाए हैं।

धोनी ने कर दिया ऐलान, कोहली और सचिन में कौन है बेहतर..

अपनी सरजमीं पर लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

क्रमांक    नाम                    मैच    रन         औसत

1.    सचिन तेंदुलकर          89      3593     47.27                       

2.    जैक कैलिस                73     2446     47.03

3.    क्रिस गेल                  62      2222     38.31

4.    सनथ जयसूर्या          73      2123      34.80

5.    विराट कोहली            40      2020      69.95

6.    ब्रायन लारी               54      1961      53.00

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार