टी-20 क्रिकेट में जब बल्लेबाज चौके और छक्के मारते हैं तो दर्शकों का मैच में रोमांच और दिलचस्पी दोनों बढ़ जाता है। 

Advertisement

टी-20 मैचों में दोनों टीम तेजी से रन बनाती है और इस क्रम में मैच के दौरान चौके और छक्कों की बरसात देखने को मिलती है। ऐसे में जानते है इंटरनेशनल टी-20 के उन टॉप -5 मैचों के बारे में जिसमें सबसे ज्यादा छक्के लगे हैं। 

 
Advertisement

भारत -वेस्टइंडीज (2016)

टी-20 इंटरनेशनल के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए एक मैच में लगे हैं। 27 अगस्त 2016 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच लॉडरहिल के मैदान पर हुए मैच में रिकॉर्ड 32 छक्के लगे थे।

 

 न्यूज़ीलेंड -ऑस्ट्रेलिया (2018)

Advertisement

इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर न्यूज़ीलेंड -ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ एक मैच है। 16 फ़रवरी 2018 में  न्यूज़ीलेंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऑकलैंड के मैदान पर हुए इस मैच में कुल 32 छक्के लगे। 

 

भारत -श्रीलंका (2017)

Advertisement

तीसरे पायदान पर भारत और श्रीलंका के बिच हुआ एक मैच है। 22 दिसंबर 2017 में भारत और श्रीलंका के बीच इंदौर के मैदान पर हुए मैच में कुल 32 छक्के लगे थे। 

 

आयरलैंड - नीदरलैंड्स (2014)

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आयरलैंड और नीदलैंड्स के बीच हुआ एक मैच शामिल है। 21 मार्च साल 2014 में आयरलैंड और नीदलैंड्स के बीच सिल्हेट के मैदान पर हुए एक टी-20 मुकाबले में कुल 30 छक्के लगे। 

 
Advertisement

अफ़ग़ानिस्तान  - आयरलैंड (2017)

पांचवे नंबर पर अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच हुए टी-20 इंटरनेशनल मैच में भी बल्लेबाजों ने जमकर बल्लेबाजी की थी। 12 मार्च साल 2017 में  ग्रेटर नोएडा के मैदान पर हुए टी-20  मुकाबले में अफ़ग़ानिस्तान और आयरलैंड के बल्लेबाजों ने मिलकर मैच में कुल 28 छक्के जमाकर कमाल कर दिया था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार