29 दिसंबर। मेजबान आस्ट्रेलिया यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर भारत के साथ जारी तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी हार एक दिन के लिए टालने में सफल रही है। भारत द्वारा दिए गए 399 रनों के जबाव में चौथए दिन आस्ट्रेलिया के 8 विकेट गिर गए हैं।  देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पैट कमिंस ने अर्धशतकीय पारी खेल ऑस्ट्रेलियाई टीम को चौथे दिन हारने से बचा लिया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी भी 141 रन भारत से पीछे है। पैट कमिंस 61 रन और नाथन लियोन 6 रन पर नाबाद हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि चौथे दिन ही मैच को जीतने के लिए कोहली ने काफी रणनीति अपनाई लेकिन पैट कमिंस ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से हर एक रणनीति को फेल कर दिया।

पैट कमिंस ने अपने अर्धशतकीय पारी के दौरान एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। एक कैलेंडर ईयर में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा मौकों पर गेंदबाजी से 5 विकेट हॉल और बल्लेबाजी के दौरान अर्धशतक एक ही टेस्ट में जमाने वाले पैट कमिंस ने पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली और ह्यूज ट्रंबल की बराबरी कर ली। इन तीनों ने ऐसा कमाल 2- 2 दफा ऐसा किया है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार