6 दिसंबर। भारत के खिलाफ पहले टी-20 में वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 207 रन बनाए।

Advertisement

वेस्टइंडीज की ओर से  इविन लुइस ने 17 गेंद पर 40 रनों की पारी खेली तो वहीं दूसरी ओऱ शिमरन हिटमायेर ने 41 गेंद पर 56 रनों की पारी खेली। इसके साथ - साथ किरोन पोलार्ड ने 19 गेंद पर 37 रनों की पारी खेली।  आखिर में जेसन होल्डर ने 9 गेंद पर 24 रनों की पारी खेलकर वेस्टइंडीज के स्कोर को 200 के पार ले जाने में सफल रहे।

Advertisement

भारत की ओर से युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट चटकाए तो वहीं वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, और रविंद्र जडेजा ने 1- 1 विकेट लेने में सफल रहे। 

युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास

युजवेंद्र चहल  ने पहले टी-20 में 2 अहम विकेट लिए। पहले तो युजवेंद्र चहल  ने शिमरन हिटमायेर को आउट किया तो वहीं दूसरी ओर कप्तान पोलार्ड को भी बोल्ड आउट किया।

2 विकेट लेते ही युजवेंद्र चहल टी-20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से सबसे ज्यादा लिकेट लेने वाले संयूक्त रूप से पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। चहल के नाम टी-20 इंटरनेशनल में 52 विकेट हो गए हैं। ऐसा कर चहल ने अश्विन की बराबरी कर ली है। अश्विन ने भी 52 विकेट चटकाए हैं टी-20 इंटरनेशनल में। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार