15 जून। बैंगलोर (CRICKETNMORE)। भारत ने ऐतिहासिक टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को एक पारी और 262 रन से हरा दिया। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारतीय टीम की यह सबसे बड़ी जीत है।

Advertisement

पहली पारी में भारत ने 474 रन बनाए थे जिसके बाद अपगानिस्तान की टीम पहली पारी में 109 रन और वहीं दूसरी पारी में 103 रन ही बना सकी।

Advertisement

भारत के तरफ से दूसरी पारी मे ंरवींद्र जडेजा ने 4 विकेट चटकाए और साथ ही उमेश यादव ने 3 विकेट लिए। इशांत शर्मा के खाते में 2 विकेट दर्ज हुए तो वहीं अश्विन एक विकेट लेने में सफल रहे।

आपको बता दें कि भारत की टीम एशिया की पहली टीम बनी जिसने पहले 2 दिन में ही टेस्ट मैच को जीतने का कमाल कर दिखाया।

इसके- साथ एक दिन में में 24 विकेट गिरे। एक दिन में 24 विकेट गिरने का कारनामा यह दूसरी दफा हुआ है। आपको बता दें कि इससे पहले 1896 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच ओवल टेस्ट मैच के दूसरे दिन 24 विकेट गिरे थे।

एक दिन में सबसे ज्यादा विकेट गिरने का रिकॉर्ड साल 1988 में बना था। साल 1988 में इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दूसरे दिन 27 विकेट गिरे थे। वहीं साल 1902 में ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच के पहले दिन 25 विकेट गिरे थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार