चेन्नई, 19 जनवरी (CRICKETNMORE)| साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से मिली हार के बावजूद पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट टीम की सराहना की है। धोनी ने कहा कि टीम के प्रदर्शन के सकारात्मक पहलूओं को देखना जरूरी है। 

Advertisement

विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम साउथ अफ्रीका से अपने पहले दो मैच हार चुकी है। ऐसे में तीसरा टेस्ट मैच उसके लिए खानापूर्ति होगी। यह सीरीज मेजबान टीम ने 2-0 से अपने नाम कर ली है। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

Advertisement

इस पर धोनी ने हालांकि, अपनी टीम का समर्थन करते हुए कहा है कि टीम ने दोनों टेस्ट मैचों में 20 विकेट लिए हैं और खुद को जीत हासिल करने का मौका भी दिया। 

 

यहां एक प्रचारक समारोह में धोनी ने कहा, "मैं इसका जवाब नहीं दूंगा, लेकिन यह कहूंगा कि इस सीरीज में टीम के प्रदर्शन के सकारात्मक पहलू पर नजर डालें। एक टेस्ट मैच जीतने के लिए आपको 20 विकटों की जरूरत होती है। हमने 20 विकेट लिए हैं।"क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

धोनी ने कहा कि अगर एक टीम 20 विकेट नहीं ले सकती, तो वह टेस्ट मैच नहीं जीत सकती। फिर चाहे आप बाहरी मैदान पर खेल रहे हों या घरेलू। भारतीय टीम ने 20 विकेट लिए और इसका साफ मतलब यह है कि अब हमेशा जीत की स्थिति में हो। 

इस माह की शुरुआत में प्लेयर रिटेनशन से पहले आईपीएल की टीमों ने धोनी से संपर्क किया था। 

Advertisement

भारत के 36 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा कि वह चेन्नई के अलावा किसी अन्य टीम के साथ नहीं खेल सकते और इस पर कोई सवाल बनता ही नहीं है। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

 

धोनी ने कहा, "कई लोगों ने मुझसे संपर्क किया। मैं आपको बता सकता हूं, लेकिन आप जानते हैं कि मैं सीएसके में वापसी न करने के बारे में सोच भी नहीं सकता।"
भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे धोनी ने सीएसके टीम में दिग्गज ऑफ स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन के शामिल होने की उम्मीद जताई है। 

धोनी का कहना है कि फ्रैंचाइजी अश्विन को बेंगलुरु में 27 और 28 जनवरी को होने वाली आईपीएल नीलामी में खरीदने की कोशिश करेगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार