19 जनवरी। मेलबर्न में शुक्रवार को खेले गए वनडे सीरीज के आखिरी मैच में महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 87) और केदार जाधव (नाबाद 61) के बीच चौथे विकेट के लिए हुई 121 रनों की साझेदारी के दम पर भारत ने  आस्ट्रेलिया को सात से विकेट मात दी।

Advertisement

धोनी को उनके शानदार परफॉर्मेंस के लिए मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया। मैच के बाद जब धोनी वापस पवेलियन पहुंच रहे थे तो उनके हाथ में गेंद थी।

Advertisement

ऐसे में जब वो विरोधी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ से हाथ मिला रहे थे तो संजय बांगर के पास जाकर उन्होंने दिल जीतने वाला मजाक किया।  देखिए ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत के सीरीज का बेस्ट पिक्चर्स PHOTOS

हुआ ये कि जैसे ही धोनी संजय बांगर के पास पहुंचे उऩ्होंने अपने हाथ में रखी गेंद बांगर को देकर कहा कि ' गेंद रख ले वरना फिर से लोग बोलेंगे कि रिटायरमेंट ले रहा हूं।'

आपको याद हो कि साल 2018 के एशिया कप के दौरान भी धोनी अंपायर से गेंद मांगी थी जिसके बाद ये कयास लगने लगे कि धोनी संन्यास लेने वाले हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार