क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने इंटरनेशनल क्रिकेट को भले अलविदा कह दिया हो, लेकिन इससे उनकी सालाना आय पर कोई असर नहीं पड़ा है। बीते एक साल में उनकी आमदनी में लगभग 30 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। आयकर विभाग में उनकी ओर से जमा किया गया एडवांस टैक्स इसकी तस्दीक करता है। उन्होंने वर्ष 2021-22 के लिए आयकर विभाग को बतौर एडवांस टैक्स 38 करोड़ रुपये का भुगतान किया है, जबकि पिछले साल यानी वर्ष 2020-21 में यह रकम 30 करोड़ के आसपास थी। आयकर विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी इस साल भी झारखंड के सबसे बड़े इंडिविजुअल टैक्स पेयर रहे हैं।

Advertisement

विशेषज्ञों के मुताबिक, धोनी की ओर से जमा कराये गये 38 करोड़ के एडवांस टैक्स के आधार पर वर्ष 2021-22 में उनकी आय लगभग 130 करोड़ के आसपास रहने की उम्मीद है। आयकर विभाग के आंकड़ों के मुताबिक धोनी ने जबसे इंटरनेशनल क्रिकेट के करियर की शुरूआत की, तभी से लगातार झारखंड में व्यक्तिगत श्रेणी में सबसे बड़े आयकर दाता हैं। वर्ष 2019-20 में उन्होंने 28 करोड़ और इसके पहले 2018-19 में भी लगभग इतनी ही राशि आयकर के तौर पर चुकायी थी। इसके पहले उन्होंने 2017-18 में 12.17 करोड़ और 2016-17 में 10.93 करोड़ का इनकम टैक्स चुकाया था।

Advertisement

जाहिर है, 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से बतौर प्लेयर दूरी बनाने के बावजूद धोनी बिजनेस की पिच पर भी शानदार पारी खेल रहे हैं। हालांकि क्रिकेटर के तौर पर आईपीएल से उनका नाता बरकरार है। पूर्व भारतीय कप्तान ने कई कंपनियों में निवेश किया है। स्पोर्ट्स वेयर, होम इंटीरियर की कंपनी होमलेन, पुरानी कारों की खरीद-बिक्री करनेवाली कंपनी कार्स 24, स्टार्टअप कंपनी खाताबुक, स्पोर्ट्स कंपनी रन एडम, क्रिकेट कोचिंग और ऑर्गेनिक फामिर्ंग में भी उन्होंने निवेश किया है। रांची में वह लगभग 43 एकड़ भूमि में ऑर्गेनिक फॉमिर्ंग करवाते हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार