चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने सोमवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आबू धाबी के मैदान पर उतरते ही एक और रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया। यह धोनी के आईपीएल करियर का 200वां मुकाबला है।

Advertisement

धोनी आईपीएल के इतिहास में 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने के मामले में उनके बाद रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 197 मैच खेले हैं। इसके बाद  चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज सुरेश रैना (193), कोलकाता राइट राइडर्स के दिनेश कार्तिक (191) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली (186) हैं।

Advertisement

धोनी आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई की टीम ने तीन बार ट्रॉफी पर कब्जा किया है। वहीं टीम ने जो 10 सीजन खेले हैं उसमें हर बार प्लेऑफ में जगह बनाई है। 

मजेदार बात यह रही कि धोनी को पता नहीं था कि वह अपने आईपीएल करियर का 200वां मुकाबला खेल रहे हैं।

धोनी ने टॉस के दौरान कमेंटेटर डैनी मॉरिसन से कहा, “ आपने जब कहा तब मुझे इस बारे (200वें मैच के बारे) में पता चला है। यह अच्छा लगता है लेकिन एक ही समय में यह सिर्फ एक संख्या है। मैं बिना किसी चोट के इतने लंबे समय तक खेलने के लिए भाग्यशाली महसूस करता हूं।”

धोनी ने बतौर कप्तान आईपीएल में अब तक 184 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 107 मैच जीते हैं जबकि 75 हारे और एक का कोई परिणाम नहीं निकला है। वह आईपीएल में 100 से अधिक मैच जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं।

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स के दो साल के लिए निलंबित रहने के दौरान धोनी ने दो सीजन तक राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स टीम की भी कप्तानी की थी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार