MS Dhoni Bowling Video: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) अपना अगला मुकाबला रविवार, 10 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ अपने होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलेगी। गौरतलब है कि इस मुकाबले से पहले CSK ने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का एक ओर नया वीडियो साझा किया है जिसने फैंस के बीच एक बार फिर हलचल बढ़ा दी है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, धोनी का ये नया वीडियो सिर्फ 9 सेकंड का है जिसमें वो नेट्स में गेंदबाज़ी करते दिखे हैं। खास बात तो ये है कि धोनी का ये वीडियो देखकर फैंस के मन में एक बार फिर उम्मीद जग गई है कि वो पूरी तरह फिट हैं और चेन्नई के लिए अगला मुकाबला खेल सकते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि साल 2026 के आईपीएल सीजन के बीच CSK ने अपने मुकाबलों से पहले कई बार धोनी के अलग-अलग प्रैक्टिस वीडियो शेयर किए हैं। कुछ वीडियो में वो बैटिंग प्रैक्टिस करते दिखे हैं, तो कुछ वीडियो में वो विकेटकीपर प्रैक्टिस करते नज़र आए हैं। हालांकि इन सब के बावजूद उन्होंने मौजूदा सीजन में कोई भी मुकाबला नहीं खेला।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तो महेंद्र सिंह पूरी तरह फिट हो चुके हैं, लेकिन वो किसी युवा खिलाड़ी की जगह नहीं लेना चाहते, जिस वज़ह से वो खुद टीम में खेलने के लिए उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने मौजूदा सीजन के लिए पूरे 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। ऐसे में ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि धोनी के खेलने पर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है।
Also Read: LIVE Cricket Score
चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा स्क्वाड: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, प्रशांत वीर, श्रेयस गोपाल, नूर अहमद, अनशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, कार्तिक शर्मा, एमएस धोनी, अकील होसिन, मैट हेनरी, सरफराज खान, मैथ्यू शॉर्ट, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, आकाश मधवाल, अमान खान, गुरजपनीत सिंह, जैकरि फॉल्क्स।