चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइ़डर्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 24वां मुकाबला खेला जाना है। इस मैच से पहले केकेआर की टीम चेन्नई भी पहुंच गई और उन्होंने वहां पर अभ्यास भी शुरू कर दिया। इस सीजन के बाकी बचे मैचों में एमएस धोनी कप्तानी करेंगे और जब इस मैच से पहले नेट्स में वो अपने पूर्व साथी और अब कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर ड्वेन ब्रावो से मिले तो एक मजेदार नजारा देखने को मिला।

Advertisement

जब धोनी चेपक स्टेडियम में अपने नेट सत्र के दौरान ब्रावो से मिले, तो सीएसके के कप्तान ने अपने पूर्व साथी पर हल्के-फुल्के अंदाज में कटाक्ष करते हुए उन्हें "गद्दार" कह दिया। इस वायरल वीडियोे में ब्रावो को पहले तो रविंद्र जडेजा से मिलते हुए देखा जा सकता है और उसके बाद वो धोनी से जाकर मिलते हैं। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

नियमित कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के बाहर होने के बाद एमएस धोनी के सीएसके के लिए कप्तानी की भूमिका में लौटने की घोषणा के बाद आईपीएल 2025 ने रोमांचक मोड़ ले लिया है। धोनी इस सीजन में सीएसके की खराब शुरुआत के बाद टीम को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश करेंगे, उनकी पहली चुनौती उनके पूर्व साथी की टीम के खिलाफ होगी।

ब्रावो धोनी के नेतृत्व में 2011, 2018, 2021 और 2022 में चेन्नई के चार आईपीएल खिताब जीतने वाले सीज़न का हिस्सा थे। वेस्टइंडीज के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने 2023 सीज़न के दौरान टीम के गेंदबाजी कोच के रूप में भी काम किया। 2025 में, ब्रावो गौतम गंभीर की जगह केकेआर में उनके मेंटर के रूप में शामिल हो गए।

सीएसके की टीम लगातार चार मैच हारने के बाद दबाव में है और ये देखना दिलचस्प होगा कि धोनी की कप्तानी में ये टीम वापसी कर पाती है या नहीं। वहीं, सीएसके की टीम भी अपना पिछला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हारकर आ रही है और अजिंक्य रहाणे की टीम भी जीत की राह पर लौटना चाहेगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार