आईपीएल 2021 के 44वें मुकाबलें में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला शारजाह स्टेडियम खेला जा रहा है।

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स के बीच अबतक कुल 16 मुकाबले खेले गए है जिसमें धोनी की पलटन ने 12 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं चार मैच हैदराबाद ने जीते हैं।

Advertisement

सीएसके ने अपनी प्लेइंग XI में एक बदलाव करते हुए सैम करन की जगह ड्वेन ब्रावो को मौका दिया है। वहीं हैदराबाद ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, मोइन अली, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेज़लवुड

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद: जेसन रॉय, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, सिदार्ध कौल

लेखक के बारे में

Abhishek Kapil
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार