12 जनवरी।  पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वनडे क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। धोनी को इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए केवल एक रन की दरकार थी। उन्होंने शनिवार को यहां आस्ट्रेलिया के साथ खेले जा रहे पहले वनडे मैच में झे रिचर्डसन की गेंद पर एक रन लेकर वनडे करियर में अपने 10,000 रन पूरे कर लिए। 

50 ओवरों के क्रिकेट में विकेटकीपर धोनी के नाम इससे पहले 10173 रन थे। लेकिन इनमें से 174 रन उन्होंने 2007 में एशिया एकादश की ओर से खेलते हुए अफ्रीका एकादश के खिलाफ बनाए थे। 

धोनी से पहले सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली भारत के लिए वनडे में 10,000 रन बना चुके हैं। 

वनडे क्रिकेट के इतिहास में 10,000 रन बनाने वाले धोनी दुनिया के 12वें खिलाड़ी हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार