दिल्ली कैपटल्स (DC) के खिलाफ रविवार (31 मार्च) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को भले ही हार का सामना करना पड़ा, लेकिन एमएस धोनी (MS Dhoni) ने अपनी तूफानी पारी से सभी का दिल जीत लिया। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे धोनी ने 231.25 की स्ट्राईक रेट से 16 गेंदों में नाबाद 37 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के जड़े। इस दौरान उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड बना दिए। 

 
Advertisement

सुरेश रैना और विराट कोहली को छोड़ा पीछे

Advertisement

टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में सुरेश रैना को पछाड़कर धोनी तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। धोनी के अब इस फॉर्मेट में 328 छक्के हो गए हैं, वहीं रैना के नाम 325 छक्के दर्ज हैं। धोनी से आगे बस रोहित शर्मा औऱ विराट कोहली हैं।  इसके अलावा आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए धोनी चौथे स्थान पर आ गए हैं। धोनी के आईपीएल में 242 छक्के हो गए हैं, वहीं कोहली ने अब तक 241 छक्के जड़े हैं। 

बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज 7000 रन

टी-20 में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी ने 7000 रन पूरे कर लिए हैं। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह एशिया के पहले और दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले सिर्फ क्विंटन डी कॉक औऱ जोस बटलर ने ही यह मुकाम हासिल किया है। 

रॉबिन उथप्पा को रिकॉर्ड तोड़ा

Advertisement

भारत के लिए टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में धोनी पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस पारी के बाद धोनी के 7308 रन हो गए हैं। उन्होंने रॉबिन उथप्पा का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने अपने टी-20 करियर में 7272 रन बना थे। 

छक्कों के शतक का अनोखा रिकॉर्ड

आईपीएल इतिहास में 19वें ओवर और 20वें ओवर में 100 छ्क्के जड़ने वाले धोनी पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर संन्यास ले चुके कीरोन पोलार्ड हैं, जिन्होंने 57 छ्क्के जड़े हैं।

Advertisement

आखिरी ओवर का रिकॉर्ड

Also Read: Live Score

धोनी ने एनरिक नॉर्खिया द्वारा डाले गए पारी के 20वें ओवर में 20 रन बनाए। आईपीएल में बतौर भारतीय बल्लेबाज 20वें ओवर में सबसे ज्यादा 20 या उससे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड धोनी ने अपने नाम कर लिया। 9वीं बार धोनी ने यह कारनामा कर रोहित शर्मा (8) को पीछे छोड़ा है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार