चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने मंगलवार (20 मई) को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 के मुकाबले में 17 गेंदों में 16 रन की धीमी पारी खेली, जिसमें उन्होंने एक छक्का जड़ा। इसके बावजूद भी धोनी ने कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

Advertisement

रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

Advertisement

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा पारियों में कम से कम एक छक्का जड़ने के मामले में धोनी पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। यह 136वीं पारी है जिसमें धोनी ने कम से कम एक छक्का जड़ा है। इस लिस्ट में उन्होंने रोहित शर्मा (135 पारी) को पीछे छोड़ा है। 

टी-20 में 350 छ्क्के

धोनी ने टी-20 क्रिकेट में अपने 350 छक्के भी पूरे किए हैं औऱ ऐसा करने वाले वह भारत के चौथे क्रिकेटर बने हैं। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ रोहित शर्मा, विराट कोहली औऱ सूर्यकुमार यादव ने किया था। हालांकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने भी उनके बाद इस आंकड़े को हासिल किया। 

हालांकि  इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद  8 विकेट के नुकसान 187 रन बनाए। जिसमें आयुष म्हात्रे ने 43 रन और डेवाल्ड ब्रेविस ने 42 रन औऱ शिवम दुबे ने 39 रन की पारी खेली। 

Advertisement

इसके जवाब में राजस्थान की टीम  ने 17.1 ओवर में 4 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली।  राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 57 रन, संजू सैमसन ने 41 रन, यशस्वी जायसवाल ने 36 रन और ध्रुव जुरेल ने 31 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस हार के साथ यह भी पक्का हो गया है कि चेन्नई की टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी नंबर पर खत्म करेगी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार