7 मार्च। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मैच रांची में खेला जाएगा जो धोनी का होमटाउन है। आपको बता दें कि धोनी का रांची में जबरदस्त स्वागत हुआ है।
वहीं दूसरी ओर धोनी ने अपने साथी खिलाड़ियों को अपने फार्म हाउस पर डिनर पार्टी भी दी जो फैन्स के बीच काफी सुर्खियां बटोर रही है।
इसके अलावा धोनी ने एक ऐसा काम भी किया है जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है। आपको बता दें कि रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम के नॉर्थ पवेलियन का नाम महेंद्र सिंह धौनी के नाम से रखा गया है।
ऐसे में जब जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम के अधिकारी ने धोनी से उनके नाम के पवेलियन का उद्घाटन करने का आग्रह किया तो उन्होंने मना कर दिया।
धोनी ने मना करते हुए जो कहा उसने दिल जीत लिया है। धोनी ने अधिकारी को कहा कि 'दादा अपने ही घर में क्या उद्घाटन करना।'
जेएससीए के सचिव देबाशीष चक्रवर्ती ने बताया, ‘पिछले साल स्टेडियम में नॉर्थ ब्लॉक को धोनी का नाम देने का फैसला लिया गया था। हमने धोनी से इस संबंध में बात की तो उन्होंने कहा कि दादा अपने ही घर में क्या उद्घाटन।।