19 जनवरी,नई दिल्ली (CRICKETNMORE) भारतीय बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ बाराबती स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे वन डे मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। धोनी वन डे इंटरनेशनल मैचों में 200 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने इस मामले में न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम (200 छक्के) को पीछे छोड़ दिया। इस मुकाबले से पहले धोनी के नाम 197 छक्के दर्ज थे। लाइव स्कोर

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ अपनी आज की पारी में धोनी ने 122 गेंदों में 134 रन बनाए। जिसमें उन्होंने 10 चौके और और 6 छक्के जड़े। जिसके साथ वन डे क्रिकेट में उनके 203 छक्के हो गए हैं। धोनी के बाद भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिनके नाम 195 छक्के दर्ज हैं। तीसरे नंबर पर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली हैं, जिन्होंने अपने करियर में 190 छक्के लगाए हैं। वन डे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तानी बल्लेबाज शाहिद अफरीदी के नाम हैं।  युवराज सिंह ने शतक जमाकर अपने ही इस खास रिकॉर्ड को तोड़कर पहुंचे नंबर वन पर

Advertisement

अफरीदी ने 398 मैचों की 369 पारियों में 351 छक्के जड़े हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर सनथ जयसूर्या 270 छक्के, और तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल 238 छक्के दर्ज हैं। धोनी अब ब्रैंडन मैकुलम को पछाड़कर इस लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार