टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। फैंस के मन मे अक्सर धोनी की पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल उठता रहता है। धोनी पर आधारित फिल्म 'एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' के जरिए फैंस को धोनी की लाइफ से जुड़ी कई बातों को पता चला था।

Advertisement

धोनी की कामयाबी के पीछे उनकी पहली गर्लफ्रेंड प्रियंका झा का बहुत बड़ा हाथ था। धोनी उनसे बेहद प्यार करते थे और शादी भी करना चाहते थे लेकिन दुर्भाग्यवश प्रियंका की कार एक्सीडेंट में मौत हो गयी थी। धोनी ने प्रियंका के साथ जिंदगी के सबसे खुबसूरत पल बिताए थे। इस बीच धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसमें वह एक लड़की के साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यह लड़की कोई और नहीं बल्कि प्रियंका झा ही हैं।

Advertisement

धोनी को जब यह पता चला था कि प्रियंका झा उन्हें छोड़कर चली गई हैं तो इस खबर ने उन्हें तोड़कर रख दिया था। उस वक़्त धोनी के करीबियों को लग रहा था, कि धोनी अब शायद लंबे समय तक क्रिकेट से दूरी बना लेंगे। लेकिन धोनी ने इसे अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया और उन्होंने ना केवल क्रिकेट खेला बल्कि अपना परचम लहरा दिया।

'एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने प्रियंका झा का किरदार निभाया था। वह फिल्म धोनी की देखरेख में ही बनी थी और फिल्म को देखने के बाद यूजर्स को पता चला थी कि धोनी की लाइफ में साक्षी के अलावा भी कोई लड़की थी जो उनके इतने करीब थी जिसे धोनी अब तक नहीं भुला पाए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार