IPL 2021 Final: चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में सीएसके ने केकेआर को 27 रनों से हराकर आईपीएल के खिताब पर कब्जा कर लिया है। धोनी की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं और ऐसा ही कुछ फाइनल मुकाबले में भी देखने को मिला।

Advertisement

मैच के दौरान एक फैन को हाथ में बैनर लिए कैप्टन कूल के लिए एक खास मैसेज के साथ स्पॉट किया गया। केकेआर की बल्लेबाजी के दौरान जैसे ही बैनर लिए हुए फैन के ऊपर कैमरा गया, फैन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। प्रशंसक के हाथ में जो बैनर था उसमें लिखा था, 'माही तुम जहां हम वहां...चेन्नई से दुबई तक आपको खेलते हुए देखने के लिए आए हैं। सीएसके प्लीज कप को घर लाओ।'

Advertisement

धोनी की दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टॉस के दौरान वह यह भी नहीं सुन पा रहे थे कि इयान बिशप टॉस में उनसे क्या कह रहे थे क्योंकि जैसे ही धोनी ने माइक की कमान संभाली तो स्टेडियम में मौजूद फैंस धोनी-धोनी चिल्लाने लगे थे। मालूम हो कि यह धोनी और सीएसके के लिए चौथा आईपीएल का खिताब है।

वहीं अगर मैच की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए थे। फाफ डु प्लेसिस ने सबसे ज्यादा 86 रनों की पारी खेली वहीं उनके जोड़ीदार ऋतुराज गायकवाड़ ने भी 32 रन बनाए। केकेआर के लिए सुनील नारायण ने दो और शिवम मावी ने एक विकेट लिया। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार