एमएस धोनी ने खरीदी नई कार, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

Updated: Mon, Sep 23 2019 14:26 IST
MS Dhoni (Twitter)

रांची, 22 सितम्बर | क्रिकेट से दूर चल रहे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक नई जीप खरीदी है। धोनी को जीप कम्पनी की ग्रैंड चिरोखी ट्रैकहॉक के साथ झारखंड की राजधानी में देखा गया।

धोनी जब अपनी लाल रंग की मिडसाइड एसयूवी लेकर राजधानी की सड़कों पर निकले तो लोगों ने कौतूहल से अपने इस सुपरस्टार खिलाड़ी और उनकी नई जीप को देखा।

भारत में जीप की इस कार की कीमत 80 से 90 लाख रुपये है।

धोनी के पास कई हाई एंड कारें और एसयूवी हैं। वह फेरारी 599 जीटीओ, हमर एच2 और जीएमसी सिएरा के मालिक हैं। साथ ही उनके पास कावासाकी निंजा एच2, कांफेडेटर हेलकैट, बीएसए, सुजुजी हायाबुजा और नार्टन विंटेज बाइक्स भी हैं।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें